भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को 107 रनों से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंथाना (55) और हरमनप्रीत कौर (50) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। श्रीलंका की टीम 45.2 ओवरों में महज 138 रनों पर ही आउट हो गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों मंथाना और थिरूष कामिनि (23) ने शानदार शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोडे। कामिनि 71 के कुल स्कोर पर तो मंथाना 98 के स्कोर पर उदेशिका प्रबोधानी का शिकार हुई
No comments:
Post a Comment